{"_id":"641ffaefcfcec592cb0cfbb6","slug":"cp-joshi-will-take-over-the-responsibility-of-rajasthan-state-president-from-tomorrow-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी कल संभालेंगे पदभार, शपथ ग्रहण से पहले स्वागत में जुटे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी कल संभालेंगे पदभार, शपथ ग्रहण से पहले स्वागत में जुटे कार्यकर्ता
Sun, 26 Mar 2023 03:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 26 Mar 2023 03:05 PM IST
सार
सांसद सीपी जोशी सोमवार दोपहर 12:15 प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। इसके लिए भाजपा मुख्यालय पर तमाम तैयारियां पूरी कर लीं गईं हैं।
विज्ञापन
सीपी जोशी, नवनियुक्त बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सोमवार को पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन रखा गया है। इस समारोह में सांसद सीपी जोशी कल दोपहर 12:15 बजे प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर बीजेपी के नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, निवर्तमान अध्यक्ष सतीश पूनिया, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित पार्टी के तमाम नेताओं को आमंत्रित किया गया है। अब तक यह जिम्मेदारी सतीश पूनिया निभा रहे थे। यहां से आगे की जिम्मेदारी सांसद सीपी जोशी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सांसद सीपी जोशी सुबह 11:30 बजे प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंच जाएंगे और उसके बाद 12:15 बजे विधि विधान से पदभार ग्रहण करेंगे। पदभार ग्रहण से पहले बीजेपी मुख्यालय में समारोह आयोजित होगा। नए प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की गईं हैं। दिल्ली से जयपुर के बीच में तमाम जगह सांसद सीपी जोशी का स्वागत किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार सांसद सीपी जोशी सुबह सात बजे सड़क मार्ग के जरिए दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना होंगे। यहां पहुंचने और पदभार ग्रहण करने से पहले सीपी जोशी खोले के हनुमान जी, गोविंद देव जी मंदिर और मोती डूंगरी गणेश मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों पर भी जाकर पूजा-अर्चना करेंगे।