फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   cow bovine death in large number in rajasthan

536 गौवंश की मौत, जानकारी देने के तीन दिन बाद पहुंची मेडिकल टीम

Thu, 27 Jul 2017 12:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 27 Jul 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
cow bovine death  in large number in rajasthan
गौवंश दयनीय स्थिति में
भारी बारिश इंसानों के लिए ही नहीं जानवरों के लिए भी परेशानी का सबब बनी हुई है। गौवंश को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन



मुख्य रूप से प्रभावित राज्यों में गुजरात के साथ राजस्थान के पांच जिले भी हैं। ज्यादा बारिश के कारण पथमेड़ा गौशाला की जालौर व सिरोही शाखा में 536 गौवंश की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार मौत का यह आंकड़ा बीते तीन दिनों का है।


संरक्षक गोविंद वल्लभ के अनुसार गौवंश की मौत लगातार हो रही बारिश में भीगने के कारण हुई है। गौशालाओं में हजारों की संख्या में गायें ऐसी है जो लगातार भीगने के कारण कमजोर हो गई हैं और अपने स्थान से उठ भी नहीं पा रही है।
विज्ञापन


कई गाय कीचड़ और दलदल में फंस गई और निकल ही नहीं पाईं। फंसे रहने के कारण और भूख से उनकी मौत हो गई।

राहत कार्य नहीं है आसान और प्रशासन भी नहीं दे रहा ध्यान

cow bovine death  in large number in rajasthan
गौवंश
वहीं पथमेड़ा गौशला की शाखओं में पानी भरने के कारण राहत कार्य भी आसान नहीं है। हालांकि गौशलाओं के संरक्षकों का कहना है कि जालौर व सिरोही में गौवंश के मौत की सूचना स्थानीय प्रशासन को समय से दे दी गई थी।


लेकिन मेडिकल टीमों के पहुंचने में समय लगा गया। जिसके कारण इन गौशालाओं  में रहने वाला गौवंश दयनीय स्थिति में पहुंच गया है। गौरतलब है कि राजस्थान देश में एक ऐसा राज्य है जहां गौवंश संरक्षण के लिए पूरा विभाग कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed