{"_id":"59fc6c2a4f1c1bdb538baac3","slug":"court-rebukes-asaram-for-control-his-supporters","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम को हाईकोर्ट ने लगाई फिर फटकार, मिली ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम को हाईकोर्ट ने लगाई फिर फटकार, मिली ये चेतावनी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 03 Nov 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
asaram bapu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन शोषण के आरोप में फंसे आसाराम और उसके समर्थकों को आज अदालत ने फिर फटकार लगाई है। अदालत ने चेतावनी दी है कि समर्थकों पर नियंत्रण नहीं किया तो सुनवाई जेल में शिफ्ट कर दी जाएगी।
राज्य सरकार की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट में आसाराम मामले की सुनवाई को जेल में ही वीडियो कान्फ्रेंसिंग से करवाने को लेकर याचिका दायर की गई थी। जोधपुर में जस्टिस गोविन्द माथुर व जस्टिस विनीत कुमार माथुर की खंडपीठ में मामले की सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता शिवकुमार व्यास व उनके सहयोगी हनुमानसिंह ने पक्ष रखा।
सरकार की ओर से कहा गया कि पुलिस विभाग पूरा प्रयास कर रहा है कि समर्थकों को नियंत्रित किया जाए, लेकिन कहीं ना कहीं आसाराम के समर्थक परेशान खड़ी कर देते हैं। ऐसा लगता है जैसे की उनको मॉनिटर किया जा रहा हो। इस पर हाईकोर्ट ने फटकार लगाते हुए मौखिक रूप से कहा कि समर्थकों को नियंत्रित करें अन्यथा जेल में सुनवाई को शिफ्ट किया जाएगा। मामले में दो सप्ताह बाद हाईकोर्ट ने प्रगति रिपोर्ट व हालातों की जानकारी पेश करने के निर्देश दिए हैं।