{"_id":"597c675d4f1c1bc80b8b46b5","slug":"court-employees-protest-in-kota-and-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट कर्मचारियों ने यहां बजाए ढोलक-मंजीरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट कर्मचारियों ने यहां बजाए ढोलक-मंजीरे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 29 Jul 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेट्टी कमीशन की सिफारिशें लागू करने की मांग को लेकर न्यायिक कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार आज भी जारी रहा। इसके चलते आज कर्मचारियों ने ढोलक—मंजीरे बजाकर प्रभु के सामने अपनी गुहार लगाई।
जानकारी के अनुसार, शेट्टी कमीशन की सिफारिशों को लागू नहीं करने पर प्रदेश की निचली अदालतों के न्यायिक कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। कोटा में आज न्यायिक कर्मचारियों ने कोटा कलक्ट्रेट के बाहर सुंदरकांड का पाठ किया। कर्मचारियों ने ढोलक और मंजीरों की धुन पर सुंदरकांड किया और भगवान से प्रार्थना की गई कि सरकार उनकी मांग जल्द माने। कर्मचारियों का आरोप है कि साल 2003 से ही शेट्टी पे कमीशन की मांग लंबित है ऐसे में सरकार को जल्द निर्णय लेना चाहिए। कर्मचारियों ने चेतावन दी है कि यदि अब भी सरकार नहीं मानी तो कर्मचारी आंदोलन और तेज करेंगे।
उधर, जयपुर में कर्मचारी नेताओं और हाईकोर्ट प्रशासन के बीच वार्ताओं का दौर जारी है, लेकिन अभी तक सहमति नहीं बनी। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री और जयपुर शाखा के अध्यक्ष बद्रीलाल चौधरी ने बताया कि यदि राज्य सरकार सहरिश्तेदार का पद सृजित करने के साथ ही वेतन वृद्धि पर तत्काल निर्णय करती है तो अन्य मांगों के लिए समय देते हुए कर्मचारी काम पर लौटने को तैयार हैं।