{"_id":"5a1992aa4f1c1ba7668b6500","slug":"court-convicts-mother-for-marrying-minor-daughter-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बेटी की शादी कराई, मां को मिली सजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग बेटी की शादी कराई, मां को मिली सजा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 25 Nov 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
विवाह
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग बेटी की जबरन शादी कराने के मामले में मां और एक अन्य सहयोगी को अदालत ने पांच साल की कारावास की सजा सुनाई है।
घटना राजस्थान के जयपुर की है। महिला उत्पीडऩ एवं दहेज प्रकरण मामलों की विशेष अदालत क्रम-2 ने नाबालिग बेटी का अपहरण कर जबरन शादी कराने वाली मां ऊषा देवी और सहयोगी मोहनलाल को पांच साल की सजा सुनाई है। सजा के साथ ही अदालत ने प्रत्येक अभियुक्त पर तीस हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना राशि जमा होने पर अदालत ने 55 हजार रुपए पीडिता को अदा करने को कहा है।
अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत को बताया गया कि नाबालिग लड़की के दादा ने 28 अगस्त 2014 को सोड़ाला थाने में मामला दर्ज कराया था कि उसकी पोती का जबरन विवाह कराने के लिए अभियुक्त पोती को यूपी लेकर गए हैं। ऐसे में नाबालिग की हो रही शादी को रुकवाया जाए। जिस पर कार्रवाई करते हुए अदालत ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद किया। प्रकरण में निरूद्व किए गए दो नाबालिगों के खिलाफ बाल न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है।