{"_id":"591170894f1c1bb737851548","slug":"couple-committed-suicide-dead-body-found-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को शादी अटेंड करके निकले,सुबह पटरियों पर मिली प्रेमी जोड़े की लाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को शादी अटेंड करके निकले,सुबह पटरियों पर मिली प्रेमी जोड़े की लाश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 09 May 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर के निकटवर्ती बोरूंदा कस्बे के चौकड़ीकला गांव में सोमवार रात अपने घर से निकले प्रेमी युगल ने मंगलवार सुबह पीपाड़ रोड साथिन रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस ने बताया कि बोरूंदा कस्बे के चौकड़ीकला में रहने वाला 20 वर्षीय भवानी पुत्र भीखाराम ढोली और 20 वर्षीय सरिता पुत्री रतनाराम माली सोमवार रात को गांव में ही किसी शादी समारोह में गए थे। वहां से रात करीब 11 बजे निकल गए। दोनों के परिजनों ने बहुत तलाश की मगर उनका कोई पता नहीं लग पाया ऐसे में घरवालों ने बोरूंदा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
मंगलवार सुबह पीपाड़ शहर पुलिस को पीपाड़ रोड और साथिन रेलवे स्टेशन के बीच प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी मिली। लाश के पास मिले मोबाइलों के आधार पर भवानी और सरिता के रुप में इनकी पहचान हुई। पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कार्रवाई के दोनों का शव उनके परिजनों को सौंप दिए।