फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   country top most gambler gathered in jaipur

यूपी पर था 2000 करोड़ का दाव और जयपुर कनेक्शन...

Fri, 17 Mar 2017 03:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 17 Mar 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
country top most gambler gathered in jaipur
पुलिस गिरफ्त में सटोरिए - फोटो : amar ujala
राजधानी जयपुर इन दिनों देश के नामी—गिरामी सटोरियों का केन्द्र बनता जा रहा है। हाल ही में दो दिन पूर्व जयपुर के जवाहर सर्किल क्षेत्र में इन सटोरियों की आयोजित हुई बड़ी मीटिंग के बाद यह मामला सामने आया। जिसका खुलासा एक न्यूज चैनल ने किया। जिससे सट्टा कारोबारियों में हलचल मच गई। देर रात्रि तक मामला जयपुर पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। तब बृहस्पतिवार रात को करीब तीन बजे तक पुलिस की कई टीमों ने छापेमारी कर 18 सटोरियों को दबोच लिया। हालांकि पकड़े गए इन सटोरियों से पुलिस ज्यादा कुछ बरामद करने में सफल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि फिलहाल इन लोगों को आपस में झगड़ा करने के आरोप में शांतिभंग में बंद किया है। पुलिस की कार्रवाई ने बड़े—बड़े नेताओं से लेकर कारोबारियों तक की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन

दरअसल होटल में हुई इसी मीटिंग में शामिल जयपुर के एक नामी सटोरिए ने चैनल में मीटिंग में हुई बातों का जिक्र किया। उसने सटोरियों की मीटिंग उत्तर प्रदेश चुनाव में हार—जीत पर लगे सट्टे के बाद होना बताया। चेहरे को कपड़े से ढके सटोरिए का कहना है कि होटल में करीब 300 से अधिक सटोरिए सम्मलित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें देश के टॉप 10 सटोरिए भी सम्मलित थे। मीटिंग में सट्टे पर लगाई गई रकम को लेकर चर्चा हुई थी। सटोरियों की बड़ी मीटिंग के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई और सटोरियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के नाम मोहित गोयल, बलराज अग्रवाल, निरंजन लाल, केशर सिंह, मनोज कुमार, नरेश कुमार, संजय कुमार, प्रमोद कुमार, जगदीश, लक्ष्मीनारायण, संजीव कुमार, अंकित चौपड़ा, मनोज, ललित कुमार, भारत बंसल, संदीप कुमार, अनूप व विशाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed