{"_id":"59da366f4f1c1bda538b6435","slug":"controversy-with-bjp-mla-kishna-ram-nai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के सामने गंदी बात बोलकर फंसे BJP एमएलए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के सामने गंदी बात बोलकर फंसे BJP एमएलए
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 08 Oct 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के एक एमएलए महिलाओं की मौजूदगी में गंदी बात कह कर फंस गए। उनके इस व्यवहार के लिए इस्तीफे की मांग जोर पकड़ रही है।
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से भाजपा विधायक किसनाराम नाई का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे पेयजल की समस्याओं को लेकर आई महिलाओं की मौजूदगी में गाली—गलौच कर रहे है। मामले ने तूल पकड़ लिया है और अब उनसे इस्तीफे की मांग हो रही है। यहां तक कि भाजपा में उनका विरोधी खेमा भी सक्रिय हो रहा है।
एमएलए के इस बर्ताव की कड़ी निंदा हो रही है। महिलाओं ने इस मामले में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को ज्ञापन देने की घोषणा की है। महिलाओं ने विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उनसे इस्तीफे की भी मांग की है।

विधायक किशना राम नाई
- फोटो : file photo
दूसरी तरफ, इस वीडियो को लेकर विधायक किशना राम नाई ने सफाई दी है कि उन्होंने ये अपशब्द किसी महिला से नहीं कहे। दरअसल, द इलाके में पेयजल संकट को लेकर कुछ महिलाएं उनके घर पर आई थी।
इस दौरान जिला कांग्रेस सचिव पूनम चंद नैन का भतीजा भी उनके साथ था। समस्या पर बातचीत हो रही थी, तभी उस युवक ने किशनाराम को अपशब्द कहे, जिसके बाद उन्होंने युवक को उसी की भाषा में उत्तर दिया। यह घटना रविवार सुबह की है। महिलाएं उस वक्त विधायक के घर में खुले अहाते में बैठी थीं। तभी अचानक कमरे में बैठे किसनाराम गाली देने लगे। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।