फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Controversial video of congress leader going viral in Rajasthan

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का सट्टे में करोड़ों लगाने का वीडियो वायरल, हंगामे के बाद विधानसभा स्थगित

Fri, 16 Feb 2018 02:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 16 Feb 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
Controversial video of congress leader going viral in Rajasthan
rajasthan assembly

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का सट्टे में करोड़ों रुपये लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस पर चौतरफा हमला शुरू हो गया। राजस्थान विधानसभा में इस मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ और फिर सदन की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित करनी पड़ी। 

विज्ञापन



राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें डूडी सट्टे में तीन करोड़ रुपये लगा होने की बात कह रहे है। वीडियो के अनुसार, यह सट्टा उन्होंने हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान लगाया। उन्हे जैसे ही इसकी रिकॉर्डिंग होने का पता चला, वे सतर्क हो गए और इसके बाद बात बंद कर दी। 
विज्ञापन



इस मामले में डूडी ने सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि सट्टे के कारोबार से उनका कोई लेनादेना नहीं है। वीडियो में जो बातचीत है वह पुराने संदर्भ में है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे के बाद विधानसभा स्थगित

Controversial video of congress leader going viral in Rajasthan
नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी

प्रश्नकाल के बाद राज्य विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी के वायरल हो रहे वीडियो को लेकर सत्ता पक्ष ने विपक्ष को घेर लिया। 

संसदीय कार्यमंत्री राजेंद्र राठौड़ ने प्रश्नकाल समाप्त होते ही यह मामला उठाया। उन्होंने अध्यक्ष कैलाश मेघवाल से इस मामले में नेता प्रतिपक्ष की ओर से सदन में इस वीडियो को लेकर स्थिति स्पष्ट कराने की मांग की। इसके साथ दोनों ओर से जमकर आरोप-प्रत्यारोप हुए। इससे सदन में हंगामा हुआ। इसके बाद करीब ढाई बजे सदन की कार्यवाही को सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed