फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Congress will hold protest 33 district headquarters on demands of farmers

61 किसानों की आत्महत्या के बाद अब कांग्रेस को कोस रहे हैं - सचिन

Tue, 13 Jun 2017 06:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 13 Jun 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
Congress will hold protest 33 district headquarters on demands of farmers
सचिन पायलट - फोटो : फाइल फोटो
मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन के बाद अब राजस्थान में किसान 15 जून से महापड़ाव डाल रहे हैं। इस महापड़ाव को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। एक तरफ बीजेपी के नेता किसानों के हितों की रक्षा की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने सरकार पर सीधा निशाना साधा है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसान बदहाल हो चुके हैं। पायलट ने कहा कि राजस्थान में 61 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। यह सरकार किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसान को राहत देने में नाकाम रही है। सरकारें किसान की उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदाने में नाकाम रही है। सचिन ने सरकार पर अपनी पूरी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितों में कुछ नहीं कर पा रही है और अब जब हालात बिगड़ रहे हैं, तो फिर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को कोस रही है।
विज्ञापन


सचिन पायलट ने कहा कि सरकार को किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाना चाहिए। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पचास फीसदी तक लाभांश दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है। दोनों जगह सरकारें होने के बावजूद अब तक किसानों की बदहाली के लिए वे पता नहीं क्यों कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वे किसानों की भलाई के लिए कुछ नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पायलट के अनुसार कांग्रेस मांग करती है कि राजस्थान के किसानों का भी कर्ज माफ किया जाना चाहिए। प्रदेश में कांग्रेस 33 जिलों में मुख्यालयों पर बुधवार को धरना प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed