{"_id":"5a76df5f4f1c1b410b8b6f32","slug":"congress-will-be-demand-of-cm-resignation-in-rajasthan-vidhan-sabha-session-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हंगामेदार होगा विधानसभा का सत्र, विपक्ष सीएम से मांगेगा इस्तीफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामेदार होगा विधानसभा का सत्र, विपक्ष सीएम से मांगेगा इस्तीफा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 04 Feb 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू होगा। इस दौरान विपक्ष सरकार से इस्तीफे की मांग करेगा तो वहीं सत्तापक्ष ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की रणनीति बनाई है।
राज्य विधानसभा का सत्र सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। यह सत्र हंगामेदार रहेगा। दरअसल, हाल में संपन्न लोकसभा की अलवर और अजमेर और विधानसभा की मांडलगढ़ सीट पर भाजपा की करारी हार से विपक्ष उत्साह में है। विपक्ष ने बजट सत्र में सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रखी है।
विधानसभा में आज भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। उपचुनाव में हुई हार के बाद सकते में आई भाजपा ने सदन में एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया गया। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि विपक्ष अपनी आदत के मुताबिक हंगामा करेगा, हम उसका सामना तर्कों के आधार पर करेंगे।

विपक्ष ने बनाई ये रणनीति
नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी
प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी ने आज प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि उपचुनाव के परिणाम से साफ है कि वसुंधरा सरकार ने अपना जनाधार खो दिया है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र में विपक्ष प्रमुख रूप से सीएम पर इस्तीफा के लिए दबाव बनाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि सीएम या तो नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें, अन्यथा विपक्ष इसके लिए सदन में दबाव बनाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि जो घोषणाएं भाजपा ने चुनाव से पहले की थी वे आज तक पूरी नहीं हुई है और जो योजनाएं पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में शुरू की थी, उन्हें भी बंद कर दिया गया है या फिर उन्हें इस तरह कर दिया कि उसका लाभ जनता को नहीं मिल सके। चुनावी घोषणाओं की क्रियान्विति और योजनाओं की क्रियान्विति को लेकर श्वेतपत्र जारी करने की भी मांग डूडी ने की।