{"_id":"592accbd4f1c1ba515bdab1c","slug":"congress-sweeps-five-kilometers-on-broken-roads-in-bagru","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगरु में कांग्रेस ने टूटी सड़कों पर पांच किलोमीटर किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगरु में कांग्रेस ने टूटी सड़कों पर पांच किलोमीटर किया पैदल मार्च
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 28 May 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
बगरु में कांग्रेस ने किया पैदल मार्च
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगरू विधान सभा क्षेत्र में पीने के पानी की व्यवस्था करने, टूटी सड़कें ठीक करने और विकास कार्य शुरू करने की मांग को लेकर रविवार को हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं जयपुर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में बगरू में पाल के हनुमान जी से पैदल मार्च शुरु हुआ। करीब पांच किलोमीटर तक खाचरियावास के साथ हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता और बगरू के नागरिक झण्डे लेकर पैदल मार्च कर रहे थे।
पैदल मार्च में लोगों ने वर्तमान भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बगरू कस्बे में विभिन्न बाजारों में प्रताप सिंह खाचरियावास का साफा पहनाकर, पुष्प वर्षा और तलवार भेंट करके स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने कई जगहों पर खाचरियावास से बातचीत कर समस्याओं से अवगत करवाया। पैदल मार्च पूरा होने पर आम सभा में तबदील हो गया। जिसमें प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि स्मार्ट सिटी का नारा देने वाली भाजपा सरकार का असली चेहरा कल उस वक्त सामने आ गया जब भाजपा के बड़बोले प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र में पानी की मांग को लेकर महिलाओं ने घेराव कर लिया तथा उन्हें बहुत खरी खोटी सुनाई और कहा कि क्षेत्र में एक भी काम नहीं हुआ है।
बगरू में चार दिन में एक बार पानी आता है, पीने के पानी को लोग तरस रहे हैं। खाचरियावास ने कहा कि बगरू कस्बे को तुरंत प्रभाव से बीसलपुर के पानी से जोड़ा जाना चाहिये। बगरू में पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए कल सुबह खाचरियावास अपने प्रतिनिधि मण्डल के साथ जल भवन जाएंगे तथा मुख्य अभियन्ता को चेतावनी पत्र सौंपकर बगरू, जयपुर सहित पूरे प्रदेश में पीने के पानी की सुचारू व्यवस्था करने की मांग करेंगे।