{"_id":"594142194f1c1b6d178b45ce","slug":"congress-protest-the-demand-of-farmers-in-sikar-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीकर में बोले सचिन, किसानों से किए वादों पर खरा नहीं उतरी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीकर में बोले सचिन, किसानों से किए वादों पर खरा नहीं उतरी सरकार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 14 Jun 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
सीकर में सचिन पायलट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के देशव्यापी मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेशभर में विरोध—प्रदर्शन किए। सीकर में भी कृषि उपज मंडी में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने सरकार को किसान विरोधी बताया।
यहां आयोजित रैली में सचिन पायलट ने केन्द्र पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव से पहले सरकार ने किसानों से कई वादे किए, लेकिन एक भी वादे पर सरकार खरी नहीं उतरी। मध्यप्रदेश के मंदसौर में गोली लगने से किसानों की हुई मौत पर बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने केन्द्र पर आरोप लगाया कि वह समय रहते किसानों की बात सुनती तो आज यह नौबत नहीं आती। उन्होंने कहा कि पूरे देश में किसानों का हाल बुरा है। रैली को प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला, पूर्व मंत्री राजेंद्र पारीक, गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत, वरिष्ठ नेता परसराम मोरदिया, डॉ. रीटा सिंह, पीएस जाट, रमेश खंडेलवाल सहित कई नेताओं ने सम्बोधित किया। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी आना प्रस्तावित था, लेकिन तबीयत सही नहीं होने के कारण वे इसमें नहीं आ सके।
उधर, अलवर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कलक्ट्रेट गेट पर धरना दिया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव के समय किसानों के कर्जे को माफ करने के बड़े-बड़े भाषण दिए थे, लेकिन सरकार के आते ही वह अपने वादों को भूल गई। ऐसे में यदि किसानों के साथ अन्याय होगा तो कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी रहेगी। विरोध प्रदर्शन के बाद अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।