{"_id":"59f00b6d4f1c1b78548b8e89","slug":"congress-protest-in-rajasthan-assembly-still-continue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रात भर सदन के भीतर धरने पर रहे कांग्रेसी विधायक, होटल से आया खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर सदन के भीतर धरने पर रहे कांग्रेसी विधायक, होटल से आया खाना
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंड विधियां (राजस्थान संशोधन) अध्यादेश, 2017 पर और फिर किसानों की समस्याओं तथा कर्जमाफी पर राजस्थान विधानसभा में बीते दो दिन जमकर हंगामा हुआ। विभिन्न मुद्दों पर सरकार के खिलाफ कांग्रेस विधायक मंगलवार रात भर सदन के भीतर ही धरने पर बैठे रहे।
विवादित बिल सहित कई मुद्दों पर घिरी सरकार फिलहाल बैकफुट पर आ गई है। मंगलवार को विवादित बिल को प्रवर समिति के पास भेजने के बाद भी विपक्षी कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार जारी है।लेकिन कांग्रेसी विधायकों बिल को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं।
साथ ही किसानों को लेकर पूरी कर्जमाफी चाहते हैं। इसी के चलते मंगलवार को सदन की कार्रवाई स्थगित करने के बाद भी कांग्रेसी विधायक रात भर सदन में ही डटे रहे। प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी सहित तमाम विधायकों का कहना है कि जब सरकार किसानों को सम्पूर्ण कर्ज माफी नहीं देती है, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

कामकाज हो रहा है प्रभावित
राजस्थान विधानसभा
धरने पर बैठे सभी विधायक ना पक्ष की लॉबी में ही बिस्तर बिछाकर सोए। रात को होटल से खाना मंगाया गया था। विपक्ष का रुख देखते हुए आज भी राजस्थान विधानसभा में हंगामे के पूर्ण आसार है।
गौरतलब है सोमवार से प्रारंभ हुए विधानसभा सत्र में विपक्ष के हंगामे के चलते सत्ता पक्ष का फ्लोर मैनेजमेंट गड़बड़ा गया है। इसी के चलते अभी तक तय कामकाज सदन में नहीं हो सका है।
गौरतलब है सोमवार से प्रारंभ हुए विधानसभा सत्र में विपक्ष के हंगामे के चलते सत्ता पक्ष का फ्लोर मैनेजमेंट गड़बड़ा गया है। इसी के चलते अभी तक तय कामकाज सदन में नहीं हो सका है।