{"_id":"59218dee4f1c1b3d6a535d9c","slug":"congress-paidal-march-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी सड़कों को लेकर सड़क पर उतरे पायलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी सड़कों को लेकर सड़क पर उतरे पायलट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 21 May 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
जयपुर शहर कांग्रेस की पैदल मार्च आयोजित हुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी जयपुर में टूटी सड़कों और दूसरी जन समस्याओं को लेकर जयपुर शहर कांग्रेस की ओर रविवार को पैदल मार्च आयोजित हुआ।
पैदल मार्च कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी और जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास के नेतृत्व में आयोजित किया गया। पैदल मार्च में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में माउंट रोड स्थित गांधी पार्क से रवाना हुए और संजय सर्किल पहुंचे। यहां सभा आयोजित हुई।
इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पट्टों पर गैर कानूनी तरीके से अपनी फोटो लगवा रही है, लेकिन सड़कों के निर्माण और विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। राजधानी जयपुर के जब इतने बुरे हालात है तो अंदाज लगाया जा सकता है कि प्रदेश के अन्य शहरों और कस्बो के हालात कितने खराब होगें ? उन्होंने इस तरह के पैदल मार्च प्रदेशभर में आयोजित करने की घोषणा की। सभी प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी, पूर्व मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल, शहर अध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, आमीन कागजी आदि ने संबोधित किया।