{"_id":"59ef26c54f1c1ba7678b7556","slug":"congress-mlas-begin-dharna-in-vidhan-sabha-action-adjourned-till-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में आज रात भर धरना देंगे कांग्रेसी, किसानों की कर्जमाफी बना मुद्दा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में आज रात भर धरना देंगे कांग्रेसी, किसानों की कर्जमाफी बना मुद्दा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 24 Oct 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
rajasthan assembly
राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज दूसरे दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गई। पहले विवादित'दंड विधियां (राजस्थान संशोधन) अध्यादेश, 2017' पर और फिर किसानों की समस्याओं तथा कर्जमाफी पर जमकर हंगामा हुआ।
अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने दोपहर में सदन की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक स्थगित कर दी। सदन में उस वक्त किसानों के कर्जमाफ करने की मांग को लेकर कांग्रेसी विधायक हंगामा कर रहे थे। कांग्रेसी विधायक वैल में आ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। सदन की कार्यवाही लगातार बाधित होता देख अध्यक्ष ने सदन को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
दूसरी तरफ, सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भी कांग्रेसी सदन में धरने पर बैठे रहे। प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी का कहना है कि सरकार जब तक कर्जमाफी की घोषणा नहीं करती, उनका विरोध जारी रहेगा। कांग्रेस के विधायक फिलहाल सदन में धरना देकर बैठें हुए हैं। डूडी ने बताया कि धरना पूरी रात जारी रहेगा। उनका आरोप है कि राज्य सरकार हाईपावर कमेटी बनाकर इस गंभीर मुद्दे को टाल रही है।