{"_id":"591163b34f1c1bad24850bad","slug":"congress-leader-digvijay-singh-hails-praises-rajasthan-bjp-leader-ghanshyam-tiwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गी बोले, 'चलो राजस्थान भाजपा में कोई तो मर्द निकला'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्गी बोले, 'चलो राजस्थान भाजपा में कोई तो मर्द निकला'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 09 May 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह के ट्वीट्स
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान भाजपा के दिग्गज नेता घनश्याम तिवाड़ी के खिलाफ अनुशासनहीनता का नोटिस जारी किए जाने के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उनके समर्थन में ट्वीट किया है।
दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में तिवाड़ी को राजस्थान भाजपा में एक ही मर्द बताया है और साथ ही लिखा है कि तिवाड़ी अपने मोर्चे में भ्रष्टाचार के दायरे में केंद्र सरकार को शामिल कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनका बयान 'न खाउंगा न खाने दूंगा' याद दिलाएं। सिंह ने ट्वीट किया तिवारी जी भाजपा के भ्रष्टाचार की गंगोत्री तो पूर्व गुजरात की और अब दिल्ली की जुगल जोड़ी है। उधर भी नज़र दौड़ाएं। इधर घनश्याम तिवाड़ी ने पार्टी द्वारा नोटिस जारी किए जाने की खबरों को सिरे से नकारते हुए साफ कहा है कि पार्टी ने उन्हें कोई नोटिस जारी नहीं किया है और वो भाजपा के शीर्ष नेताओं के लगातार संपर्क में हैं।
गौरतलब है कि राजस्थान में भाजपा के दिग्गज नेता और सांगानेर से एमएलए घनश्याम तिवाड़ी अपनी ही सरकार के खिलाफ कई बार मोर्चा खोल चुके हैं। इससे पहले भी तिवाड़ी प्रदेश की मुखिया वसुंधरा राजे की खिलाफत कर चुके हैं और उनकी ओर से राजस्थान में राजनीतिक त्रिकोण बनाने के संकेत दिए जा चुके हैं।