फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   congress leader abhishek manu singhvi comment at BJP government

राहुल गांधी को उचित स्थान नहीं देने पर कांग्रेस नेता ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

Sat, 27 Jan 2018 06:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 27 Jan 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
congress leader abhishek manu singhvi comment at BJP government
अभिषेक मनु सिंघवी
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने गणतंत्र दिवस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उचित स्थान नहीं देने पर केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। सिंघवी आज जोधपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में मीडिया से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि भाजपा जितना चाहे स्तर गिरा ले, लेकिन इससे राहुल गांधी को कोई फर्क नहीं पड़ता। राहुल गांधी हर बार डटकर सामने आएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री के देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ करवाने के सवाल पर कहा कि यह प्रधानमंत्री का नया जुमला है। उन्होंने केन्द्र सरकार से सवाल किया की इस दिशा में चार सालों में सरकार ने क्या प्रयास किया और सर्वदलीय बैठक में इस पर क्या किया? उन्होंने कहा कि 4 सालों में कुछ नहीं किया है। अब जुमलेबाजी कर देश को भ्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में लौटेगी

congress leader abhishek manu singhvi comment at BJP government
अभिषेक मनु सिंघवी
उन्होंने प्रदेश की राजनीति में बोलेते हुए कहा कि पूरी कांग्रेस एकजुट है। जिस तरह का भाजपा के प्रति माहौल बना है, लोगों में आक्रोश है। कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुटकर होकर एक लक्ष्य के साथ जुटे हैं। उन सभी का लक्ष्य जीत है। अगली बार प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में लौटेगी।

उन्होंने उपचुनावों में भी कांग्रेस की जीत का दावा किया। उन्होंने आप के विधायकों को अयोग्य घोषित करने के सवाल पर आप पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप पार्टी देश को बरगला रही है। लाभ के पद पर आप के विधायकों को आयोग्य घोषित किया है वह सही है।

उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने कानून से परे जाकर काम किया है तो परिणाम आज सभी के सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed