फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   congress banwari lal sharma filed nomination for dholpur by elections

दिग्गज नेताओं की उपस्थिती में कांग्रेस के बनवारी लाल ने भरा पर्चा

Mon, 20 Mar 2017 06:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 20 Mar 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
congress banwari lal sharma filed nomination for dholpur by elections
धौलपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव के लिए नामाकंन दाखिल करते कांग्रेस प्रत्याशी बनवारी लाल शर्मा - फोटो : amar ujala
राजस्थान की धौलपुर विधानसभा पर हो रहे उप चुनाव में आज कांग्रेस प्रत्याशी बनवारी लाल शर्मा ने अपना नामांकन भरा। नामांकन के बाद में आयोजित जनसभा में कांग्रेसी दिग्गजों ने जीत का ऐलान किया।
विज्ञापन


उप चुनाव में फिलहाल कांग्रेस और सत्ताधारी भाजपा की सीधी टक्कर मानी जा रही है। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी बनवारी लाल शर्मा सोमवार सुबह अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पंहुचे तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मनीष फौजदार को अपना नामांकन सौंपा। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान, पूर्व वित्तमंत्री एवं राजाखेड़ा विधायक प्रद्युम्न सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास एवं बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


शर्मा के नामांकन भरने के बाद धौलपुर नगर परिषद इलाके में कांग्रेस की जनसभा हुई। जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। राजस्थान में किसान, मजदूर, गरीब तथा आम आदमी परेशान है। केन्द्र और राज्य सरकार जनता से किए गए अपने वादों को भूल रही हैं, ऐसे में धौलपुर की जनता उप चुनाव में इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान, पूर्व वित्तमंत्री एवं राजाखेडा विधायक प्रद्युमन सिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव वैभव गहलोत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह एवं डॉ. गिरिजा व्यास ने भी विचार व्यक्त किए।


जनसभा में प्रदेश कांग्रेस सचिव रोहित बोहरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, कांग्रेसी नेता जाहिदा खान, धौलपुर पंचायत समिति प्रधान देवेन्द्र प्रताप सिंह जादौन एवं धौलपुर नगर परिषद के सभापति कमल कंषाना समेत अन्य कांग्रेसी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed