{"_id":"641d29a7176d0a3803031555","slug":"congress-accuses-central-government-of-misuse-of-constitutional-institutions-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: कांग्रेस का राजभवन घेराव आज, केंद्र सरकार पर लगाया संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: कांग्रेस का राजभवन घेराव आज, केंद्र सरकार पर लगाया संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप
Fri, 24 Mar 2023 01:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:39 PM IST
सार
कांग्रेस पार्टी शुक्रवार को जयपुर में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर राजभवन का घेराव करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई से आशंकित कांग्रेसियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
कांग्रेसियों में आक्रोश
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस पार्टी ने अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर कार्रवाई का आरोप लगाया है। इसके विरोध में जयपुर में शुक्रवार दोपहर दो बजे सिविल लाइंस फाटक पर इकट्ठा होकर कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम गहलोत, प्रभारी रंधावा, पीसीसी चीफ डोटासरा समेत मंत्री रहेंगे मौजूद
इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित मंत्री शामिल होंगे। जयपुर शहर के कांग्रेस विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद प्रत्याशी, बोर्ड, निगम, आयोग चेयरमैन, पीसीसी मेंबर, जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, मेयर और डिप्टी मेयर सहित सभी 250 वार्डों के पार्षद और पार्षद प्रत्याशी, कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्ष, जयपुर शहर के सभी कांग्रेस के सम्मानित कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन और घेराव में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार और बीजेपी राजनीतिक दुर्भावना से काम कर रही-खाचरियावास
जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने जयपुर में विरोध प्रदर्शन में सभी कांग्रेसियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने का आह्वान किया है। खाचरियावास ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और बीजेपी राजनीतिक दुर्भावना से काम कर रही हैं। केंद्रीय एजेंसियों को राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के पीछे लगाया जा रहा है। देश में बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी और ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए यह सब किया जा रहा है। विपक्षी दलों और उनके नेताओं को लगातार टारगेट किया जा रहा है। देश की जनता सब देख रही है और चुनाव में इसका जवाब देगी। कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। कांग्रेस देश के राष्ट्रीय आंदोलन वाली पार्टी है। हमारा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगा और लड़ाई लड़ेगा।