{"_id":"59807b014f1c1bd5558b457e","slug":"conduct-lease-distribution-program-at-hawamahal-east-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवामहल पूर्व जोन में पट्टा वितरण कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवामहल पूर्व जोन में पट्टा वितरण कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 01 Aug 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
हवामहल पूर्व जोन में पट्टा वितरण कार्यक्रम
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवामहल पूर्व जोन में घाटगेट फायर स्टेशन पर मंगलवार को मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण शिविर के अंतर्गत लोगों को पट्टों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदर्श नगर विधायक और प्रदेशाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अशोक परनामी रहे। पट्टा वितरण समारोह में कच्ची बस्ती और स्टेट ग्रांट के 101 पट्टों का वितरण किया गया।
यह पट्टा वितरण अशोक परनामी, महापौर अशोक लाहोटी, उप महापौर मनोज भारद्वाज, आयुक्त रवि जैन, अतिरिक्त आयुक्त डॉ हरसहाय मीणा और क्षेत्रीय पार्षदों ने लोगों को पट्टे वितरित किए। कार्यक्रम में विधायक परनामी ने महापौर अशोक लाहोटी की कार्य प्रणाली और महापौर जन सुनवाई की प्रशंसा की। परनामी ने बताया कि वसुन्धरा राजे के कार्यकाल में लोगों की हर तरह की समस्या को सुना जा रहा है।
मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण शिविर में लोगों को पट्टे देने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। लोगों को इससे काफी फायदा हो रहा है। महापौर अशोक लाहोटी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण शिविर आयोजित करवाए हैं। लोगों को इनका ज्यादा से ज्यादा लाभ लेना चाहिए। नगर निगम जयपुर भी इन शिविरों के माध्यम से लोगों को ज्यादा से ज्यादा राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।