{"_id":"593bff974f1c1b0d7a8b464b","slug":"complaint-to-sp-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवतियों से अश्लील हरकत, पुलिस पर लगे आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर युवतियों से अश्लील हरकत, पुलिस पर लगे आरोप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 10 Jun 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
अजमेर के पुष्कर थाना क्षेत्र में युवतियों के साथ घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने की घटना सामने आई है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित युवती ने एसपी से मुलाकात कर शिकायत दी है।
पुष्कर थाना क्षेत्र के निवासी युवती ने एसपी राजेंद्र चौधरी को बताया कि गांव के मुकेश अजमेरा और रणजीत ने उनके घर में घुसकर उससे व उसकी बहन के साथ अश्लील हरकतें की। इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की और घर में भी तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद आरोपित वहां से भाग गए।
परिजनों ने इस मामले में पुलिस थाने में जाकर शिकायत की तो आरोपितों को यह बात नागवार लगी। उन्होंने कार चढ़ाकर उसे व उसके भाई को मारने का भी प्रयास किया। युवती का कहना है कि सारी जानकारी पुष्कर थाना पुलिस को भी दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब एसपी राजेन्द्र सिंह चौधरी ने मामले में जांच करवाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।