{"_id":"5a8706624f1c1b91268baa19","slug":"complaint-against-mani-shankar-aiyar-in-kota-rajasthan-for-controversial-statements","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से प्रेम दिखाने वाले मणिशंकर अय्यर के खिलाफ परिवाद दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से प्रेम दिखाने वाले मणिशंकर अय्यर के खिलाफ परिवाद दायर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Feb 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
मणिशंकर अय्यर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के संबंध विवादित बयान देने वाले कांग्रेस से निलंबित नेता मणिशंकर अय्यर के खिलाफ अदालत में परिवाद पेश हुआ है। इस मामले में अब सुनवाई 20 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
परिवाद राजस्थान के कोटा की एक स्थानीय अदालत में दायर हुआ है। एडवोकेट अशोक चौधरी की ओर से दायर इस परिवाद में कहा है कि मणिशंकर अय्यर लगातार भारत विरोध बयानबाजी कर रहे है। उन्होंने भारत की विदेश नीति को गलत और पाकिस्तान की विदेशी नीति को सही ठहराया है, जो गलत है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 11 फरवरी को कराची में आयोजित एक कार्यक्रम में मणिशंकर अय्यर ने विवादित बयान दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि पाकिस्तान मुद्दों को हल करने के लिए बातचीत नहीं करना चाहता। मुझे पाकिस्तान से प्यार है। पाकिस्तान के लोग मुझे प्यार करते है, लेकिन भारत में उतरी नफरत मिलती है।
विज्ञापन
मणिशंकर ने ये बयान उस दौरान दिया जब आतंकवादियो से मुठभेड चल रही थीं। परिवाद पर अब आगामी 20 फरवरी को परिवादी के बयान दर्ज किये जाने है और उसके बाद मामले की सुनवाई होगी। अय्यर इससे पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं।