फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   communal violence in banswara city, administration impose curfew

बांसवाड़ा उपद्रवः तलवार से काट दीं पुलिस अधिकारी की 3 अंगुलियां...

Sat, 13 May 2017 03:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 13 May 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
communal violence in banswara city, administration impose curfew
मौके पर जलती कार

बांसवाड़ा में दो दिन पूर्व मामूली विवाद पर उपजा उपद्रव शुक्रवार दोपहर बाद तक रुक—रुक कर चलता रहा। पहले दो पक्षों में आपस में हुई पत्थरबाजी फिर आगजनी की घटना के कारण जिला प्रशासन ने बांसवाड़ा शहर में कर्फ्यू लगा दिया था। वहीं, शनिवार को भी बांसवाड़ा में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।

विज्ञापन


इसी उपद्रव के दौरान सुरक्षा में तैनात डूंगरपुर महिला थाना प्रभारी मनोज सांवरिया पर जब भीड़ को तितर—बितर करने का प्रयास कर रहे थे, तो किसी उपद्रवी ने उन पर तलवार से हमला कर दिया। इस हमले से थाना प्रभारी की तीन अंगुलियां कट गईं। साथ ही उनकी नाक व कान पर भी गंभीर चोंटे आई हैं। हालांकि शुक्रवार शाम से बांसवाड़ा में हालात नियंत्रण में है। वहीं अब पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहें है। दरअसल गुरुवार रात्रि को एक धार्मिक स्थल को लेकर उपजे विवाद के बाद पुलिस—प्रशासन की ओर से सख्ती नहीं दिखाई गई।
विज्ञापन


इसके कारण हालात नियंत्रण से बाहर हो गए थे। शुक्रवार को हुई आगजनी में उप्रदवियों ने 30 से ज्यादा घरों में आग लगा दी व कई वाहनों को फूंक दिया। इस उपद्रव में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए है। हालात जब काफी बिगड़े तब पुलिस ने आंसू गैस का प्रयोग किया और लाठीचार्ज किया। साथ ही कर्फ्यू लगाकर इंटरनेट सेवाएं भी शुक्रवार दोपहर को बंद कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि वतर्मान में शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। करीब तीन हजार से भी ज्यादा पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर सम्भाग के विभिन्न जिलों से पुलिस बल बांसवाड़ा में तैनात किया गया है। 70 से ज्यादा लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है और यह संख्या बढ़ रही है। हिंसा के आरोपी 35 असामजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया है।


उधर, बांसवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री धनसिंह रावत ने दोनों समुदाय में समझाइश करने लिए प्रबुद्ध लोगों को बुलाकर वार्ता प्रारम्भ कर दी है। दोनों पक्ष एक दूसरे की गिरफ्तारी के बाद से ही शांति बरतने की कह रहे हैं। दोपहर के बाद एक बार फिर से आईजी अपनी पूरी टीम के साथ शांति मार्च का निकालने की तैयारी कर रहे हैं। इस मार्च में अगर कुछ होता है तो संभव है पुलिस बड़ा एक्शन ले सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed