फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   communal tension in rajasthan

साम्प्रदायिक तनाव की घटनाओं पर चौकन्नी हुई सरकार, उठाएगी ये कदम

Sat, 13 May 2017 02:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 13 May 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
communal tension in rajasthan
गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया - फोटो : file photo
राजस्थान में साम्प्रदायिक तनाव की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इन्हे देखते हुए राज्य सरकार चौकन्नी हो गई है। सरकार ने फैसला किया है प्रदेश में संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। 
विज्ञापन


जयपुर में शनिवार को शहर भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आए गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया ने मीडिया से कहा कि सरकार साम्प्रदायिक घटनाओं को रोकने के लिए पूरे प्रयास कर रही हैं। बांसवाड़ा में तनाव की घटना की जांच होगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए भी सरकार कदम उठा रही है। 
विज्ञापन


कटारिया ने बताया कि प्रदेश में ऐसे स्थान जहां दो समुदायों के धार्मिक स्थल पास—पास है और भविष्य में तनाव पैदा होने की आशंका है, सर्वे कराकर उन्हें चिन्हित कराया जाएगा। इसके बाद वहां दोनों वर्गों में समझाइश की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बांसवाड़ा में गुरुवार रात को दो समुदाय के लोगों के बीच हुआ मामूली झगड़ा उपद्रव में बदल गया। प्रशासन को वहां कर्फ्यू लगाना पड़ा। इससे पहले बूंदी में टाइगर हिल टॉप व्यू पर मंधाता की छतरी नामक धार्मिक स्थल को लेकर विवाद हो गया था और वहां धारा 144 लगानी पड़ी। इसी तरह रास्ते के विवाद को लेकर सीकर में भी तनाव के हालात बने थें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed