फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   commercial tax department seizes crore rs of gold in dungarpur

गुजरात से बेचने के लिए लाई गई थी सोने की इतनी बड़ी खेप,राजस्थान में पकड़ी गई

Thu, 07 Sep 2017 12:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 07 Sep 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
commercial tax department seizes crore rs of gold in dungarpur
पुलिस थाने में रखे गए सोने के आभूषण - फोटो : amar ujala
पुलिस और वाणिज्य कर विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को गुजरात से राजस्थान लाई गई सोने की एक बड़ी खेप को पकड़ा है। इस कार्रवाई में करीब 5 करोड़ का सोना पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार डूंगरपुर शहर की कोतवाली पुलिस ने बुधवार शाम 5 करोड़ से अधिक कीमत का सोना पकड़ा है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


पकड़े गए चारों आरोपी अहमदाबाद से स्वर्ण आभूषण बेचने के लिए डूंगरपुर आए थे। पुलिस की सूचना पर वाणिज्य कर अधिकारी अनुज भटनागर व बलवीर कोतवाली पहुंचे और जरूरी कार्रवाई की। पुलिस ने आभूषणों से भरे बाॅक्स को उक्त चारों व्यक्तियों एवं वाणिज्य कर अधिकारियों की मौजूदगी में वजन करा कर सील कर दिया। पुलिस ने फिलहाल जांच होने तक आभूषणों को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

सोना बेचने के लिए कार में घूम रहे थे

commercial tax department seizes crore rs of gold in dungarpur
डेमो इमेज
पुलिस के अनुसार एक कार से अहमदाबाद से डूंगरपुर विक्रय के लिए लाए गए 16 किलोग्राम 454 ग्राम वजन के स्वर्ण आभूषण लेकर चार लोग आए थे। शाम करीब चार बजे मुखबीर ने सूचना दी की एक कार में सवार चार लोग स्वर्ण आभूषण बेचने के लिए घूम रहे हैं। सूचना पर गश्त पर निकले थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह राव की टीम ने तहसील चौराहा से आगे एक कार खड़ी देखी, जिसमें चार व्यक्ति सवार थे।

पूछताछ पर कार में सवार लोगों ने अपने नाम मेहुल पुत्र चंदुलाल विठ्लानी, अश्विन पुत्र डायाभाई पटेल, शाह जिनेन पुत्र हरमैया भाई तथा गणेश पुत्र पूनाराम निवासी अहमदाबाद का होना बताया। पुलिस दल ने वाहन की तलाशी ली तो तीनों बैगों में दो-दो प्लास्टिक बॉक्स में स्वर्णाभूषण मिले। जिस पर टैग लगे मिले। पूछताछ पर चारों व्यक्तियों ने स्वर्ण आभूषण से संबंधित वांछित कागजात भी अपने पास होना तथा आभूषण का वजन 16 किलोग्राम 454 ग्राम होना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed