{"_id":"58fdab314f1c1b9f65c0bfa7","slug":"comment-at-mp-sonaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी के सांसद को बताया नई बहू, जानिए क्यों ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी के सांसद को बताया नई बहू, जानिए क्यों
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
शंभूसिंह खेतासर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्य बीज निगम के अध्यक्ष शंभूसिंह खेतासर का बाड़मेर-जैसलमेर सांसद सोनाराम चौधरी को लेकर दिया गया बयान सुर्खियों में है।
दरअसल, भाजपा जिला प्रभारी बनाने के बाद पहली मर्तबा जैसलमेर आए शंभूसिंह खेतासर ने एक सवाल के जवाब में पोकरण कस्बे में कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद सांसद बने कर्नल सोनाराम चौधरी पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हांलाकि सोनाराम भाजपा सांसद है, लेकिन कांग्रेस छोड़कर आने के बाद भाजपा में नए होने के कारण फिलहाल असहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब नई बहू घर में आती है तो शुरू में वह भी परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल नहीं बिठा पाती है, लेकिन धीरे—धीरे सबकुछ सामान्य हो जाता है। उन्होंने कहा कि सांसद सोनाराम चौधरी भी फिलहाल असहज महसूस कर रहे हैं लेकिन धीरे-धीरे भाजपा में समायोजित हो जाएंगे।
जैसलमेर आए शंभूसिंह खेतासर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। शंभूसिंह ने कार्यकर्ताओं को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को गांव-गांव व ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। जिला स्तर पर भाजपा के ब्लॉक अध्यक्षों का गठन हो चुका है और शेष रहे ब्लॉक अध्यक्षों की भी जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी।
भाजपा जिला प्रभारी शंभूसिंह खेतासर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा में नवनियुक्त किए गए ब्लॉक अध्यक्षों को लेकर कोई विवाद नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई है।