फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   comment at mp sonaram

भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी के सांसद को बताया नई बहू, जानिए क्यों

Tue, 25 Apr 2017 10:46 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 25 Apr 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
comment at mp sonaram
शंभूसिंह खेतासर - फोटो : amar ujala
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्य बीज निगम के अध्यक्ष शंभूसिंह खेतासर का बाड़मेर-जैसलमेर सांसद सोनाराम चौधरी को लेकर दिया गया बयान सुर्खियों में है।
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा जिला प्रभारी बनाने के बाद पहली मर्तबा जैसलमेर आए शंभूसिंह खेतासर ने एक सवाल के जवाब में पोकरण कस्बे में कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद सांसद बने कर्नल सोनाराम चौधरी पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हांलाकि सोनाराम भाजपा सांसद है, लेकिन कांग्रेस छोड़कर आने के बाद भाजपा में नए होने के कारण फिलहाल असहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब नई बहू घर में आती है तो शुरू में वह भी परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल नहीं बिठा पाती है, लेकिन धीरे—धीरे सबकुछ सामान्य हो जाता है। उन्होंने कहा कि सांसद सोनाराम चौधरी भी फिलहाल असहज महसूस कर रहे हैं लेकिन धीरे-धीरे भाजपा में समायोजित हो जाएंगे।

जैसलमेर आए शंभूसिंह खेतासर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। शंभूसिंह ने कार्यकर्ताओं को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को गांव-गांव व ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। जिला स्तर पर भाजपा के ब्लॉक अध्यक्षों का गठन हो चुका है और शेष रहे ब्लॉक अध्यक्षों की भी जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


भाजपा जिला प्रभारी शंभूसिंह खेतासर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा में नवनियुक्त किए गए ब्लॉक अध्यक्षों को लेकर कोई विवाद नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed