{"_id":"5969d5954f1c1bcb638b49dc","slug":"college-girl-suicide-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की जिद ने बाप को दी ये सजा, जानकर रह जाएंगे दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की जिद ने बाप को दी ये सजा, जानकर रह जाएंगे दंग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 15 Jul 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह हर दिन की तरह आज भी कॉलेज के लिए तैयार हुई। इसी दौरान पिता ने घर पर कुछ काम होने की वजह से उसे कॉलेज जाने से मना कर दिया। इस पर गुस्से में आकर बेटी ने पिता को जिंदगी की ऐसी सजा दी, जिसका दर्द उसे जिंदगीभर रहेगा।
घटना जोधपुर के बासनी इलाके से जुड़ी हुई है। यहां का रहने वाला बीजाराम दो बेटियों का पिता है। एक बेटी की शादी हो चुकी है जिसकी डिलेवरी होने वाली है और वह भी इन दिनों उसके घर पर ही आई हुई थी। दूसरी बेटी सत्रह साल की धनकी, जो यहां जेडी मेमोरियल कॉलेज की छात्रा थी। आज दोनों की मां खेत पर गई हुई थी। इसी के चलते बीजाराम ने बेटी धनकी को घर पर ही रहकर दूसरी बेटी की देखभाल करने की बात कही। इस पर धनकी ने पिता से कॉलेज जाने की जिद की, लेकिन बीजाराम ने उसे कॉलेज जाने से साफ मना कर दिया।
इससे गुस्साई धनकी ने अपने कमरे में जाकर विषाक्त का सेवन कर लिया। जैसे ही पिता बीजाराम ने उसकी हालत देखी तो वह उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अब बासनी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।