फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM's photograph on leases, MLA expresses concern

भाजपा के इस वरिष्ठ विधायक के निशाने पर राजे, पट्टे पर सीएम के फोटो का विरोध

Thu, 11 May 2017 06:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 11 May 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
CM's photograph on leases, MLA expresses concern
घनश्याम तिवाड़ी - फोटो : file photo
पट्टों पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तस्वीर लगी होने के निर्देश ने राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मचा दी। हालत यह है कि सत्तारुढ पार्टी भाजपा के वरिष्ठ विधायक इसका विरोध कर रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी ने गुरुवार को एक प्रेस नोट जारी कर पट्टों पर मुख्यमंत्री की तस्वीर प्रकाशित करने को विधि विरुद्ध व अनैतिक बताया है।
विज्ञापन


इस बारे में तिवाड़ी का कहना है कि सरकार को अपना यह फैसला वापस लेना चाहिए। पट्टे पर किसी भी फोटो की बजाय केवल पट्टाधारी का ही फोटो लगाया जाना चाहिए। गौरतलब है कि गुरुवार को शहरी कल्याण शिविर में जारी होने वाले पट्टों पर मुख्यमंत्री की तस्वीर लगाए जाने के आदेश दिए गए थे। राज्य सरकार ने ये निर्देश नगरीय विकास और स्वायत्त शासन विभाग ने सभी स्थानी विकास प्राधिकरण, यूआईटी को जारी किए थे। इन आदेशों के विरोध में भाजपा के विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने बताया कि इस प्रकार का कार्य सरासर अनुचित व नियम विरुद्ध है। इस आदेश को तुरंत वापिस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उनके अनुसार यह उच्चतम न्यायालय के निर्णयों के खिलाफ है। यदि पट्टे पर सीएम की फोटो होगी तो पट्टा किसी भी वैधिक कार्य होने पर यह अनुपयोगी सिद्ध नहीं होगा। इसके अलावा पट्टे पर केवल पट्टा धारक का ही फोटो होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिवाड़ी ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री पदच्युत हो जाती हैं, तो नया मुख्यमंत्री इन पट्टों पर तस्वीर होने के कारण पट्टा धारकों को नया पट्टा लेने बाध्य कर सकता है। ऐसे में पट्टा धारकों के साथ बड़ी समस्या पैदा हो सकती है। इस तरह सीएम की तस्वीर पट्टों पर लगाकर देना सीएम को मालिक या फिर बक्शीशकर्ता बताता है, जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed