{"_id":"595218ff4f1c1b06738b4611","slug":"cm-raje-appeals-from-people-to-follow-ideology-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम राजे पहुंची बूथ, घर—घर जाकर दिया यह संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम राजे पहुंची बूथ, घर—घर जाकर दिया यह संदेश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 27 Jun 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता आरएएस की तर्ज पर विस्तारक की भूमिका में नजर आएंगे।
इसके लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय बूथ विस्तारक योजना का आगाज सीएम वसुंधरा राजे ने मंगलवार को यहां सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में किया। वे क्षेत्र के न्यू सांगानेर रोड स्थित विवेक विहार के वार्ड 29 में बूथ संख्या 176 पर पहुंची और यहां बूथ विस्तारक कार्यक्रम के तहत जनसंपर्क किया। एक सामान्य भाजपा कार्यकर्ता की तरह उन्होंने घर—घर जाकर लोगों से भाजपा से जुड़ने की अपील की। इस दौरान उन्होंने राज्य और केंद्र की योजनाओं की जानकारी देने वाली प्रचार सामग्री भी बांटी।
सीएम राजे के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी और मेयर अशोक लाहोटी और शहर भाजपा अध्यक्ष संजय जैन भी थे। गौरतलब है कि इस योजना के तहत प्रदेशभर में 47 हजार बूथों पर इतने ही विस्तारकों को भेजा गया है। ये विस्तारक 15 दिन बूथ पर रहेंगे और आरएसएस की तर्ज पर काम कर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।