{"_id":"59edeaa54f1c1b8d698b731f","slug":"cm-laid-the-foundation-stone-of-ajmer-dairy-s-new-plant","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरात की राह चलेगा राजस्थान, सीएम ने किया 250 करोड़ के प्लांट का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात की राह चलेगा राजस्थान, सीएम ने किया 250 करोड़ के प्लांट का शिलान्यास
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 23 Oct 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज अजमेर दौरे पर रही। इस दौराान सीएम राजे ने अजमेर डेयरी के 250 करोड़ रुपए के नए प्लांट का शिलान्यास किया। वहीं उन्होंने अभय कमाण्ड सेंटर और एडीए की दो योजनाओं का भी पटेल मैदान में रिमोट दबाकर उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार दोपहर अजमेर पुलिस लाइन के हैलीपेड पर पहुंची। यहां पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यहां से राजे सीधे पटेल मैदान पर पहुंची। समारोह में सीएम ने अजमेर डेयरी के 250 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित नए प्लांट का शिलान्यास किया। समारोह में हजारों की संख्या में दुग्ध उत्पादक व ग्रामीण उपस्थित रहे। इस मौके पर अजमेर डेयरी के चैयरमेन रामचन्द्र चौधरी भी मौजूद थे।
सीएम ने कहा कि अजमेर डेयरी का भी गुजरात की तर्ज पर विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के प्रत्येक जिले में नंदी शाला खोली जाएगी, जिसमें पशुओं को रखा जा सकेगा और उनकी उचित देखरेख हो सकेगी। सीएम ने अपने संबोधन में अजमेर में दो नए कॉलेजों की शुरुआत करने की घोषणा भी की।

इन योजनाओं का भी हुआ उद्घाटन
अजमेर में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री
पटेल मैदान में आयोजित समारोह में सीएम वसुंधरा राजे ने अजमेर विकास प्राधिकरण की विजय राजे सिंधिया नगर आवासीय योजना व अशोक उद्यान से एमडीएस तिराहे तक सिक्स लेन सड़क के विस्तार की योजना का उद्घाटन किया।
सीएम राजे ने कलक्ट्रेट में बनाए गए अभय कमाण्ड सेंटर का भी यहीं से रिमोट दबाकर उद्घाटन किया। इस केन्द्र के जरिए अजमेर शहर में 600 कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी। ऐसे कैमरे पुष्कर और दरगाह क्षेत्र में भी लगे हुए हैं।