फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   cm laid the foundation of underpass near sms hospital

अण्डरपास से मरीजों की परेशानी होगी कम, मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

Tue, 30 May 2017 03:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 30 May 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
cm laid the foundation of underpass near sms hospital
अंडरपास
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मंगलवार को एसएमएस अस्पताल एवं ट्रोमा सेन्टर के बीच बनाये जाने वाले अंडरपास का शिलान्यास किया। 
विज्ञापन


अंडरपास के बनने से मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल के मुख्य भवन से ट्रोमा सेन्टर जाने के लिये ट्रैफिक को पार नहीं करना पड़ेगा और उन्हें परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने अंडरपास के मॉडल का अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देश दिये कि अंडरपास का काम तय समय यानि 15 माह में पूरा कर लिया जाए। जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त वैभव  गालरिया ने अंडरपास में बनने वाले रैम्प और दुकानों के बारे में जानकारी दी। 

करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस अंडरपास से मरीजों को अब टोंक रोड के ट्रैफिक को पार कर नहीं जाना पडेगा और एसएमएस अस्पताल से ट्रोमा सेन्टर जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इस अंडरपास की टोंक रोड पर लम्बाई 34 मीटर एवं चौडाई 22.20 मीटर होगी। अंडरपास में कुल 22 दुकानें बनाई जायेंगी। इन दुकानों के सामने दोनों ओर आने-जाने के लिये 5-5 मीटर चौडा रास्ता होगा। एसएमएस अस्पताल से अंडरपास में जाने के लिये 53.60 मीटर लम्बा एवं 6 मीटर चौडा रैम्प जबकि ट्रोमा सेन्टर से अंडरपास में जाने के लिये 54 मीटर लम्बा और 4.5 मीटर चौडा रैम्प प्रस्तावित किया गया है। एसएमएस अस्पताल एवं ट्रोमा सेन्टर से अंडरपास में जाने के लिये सीढ़ियां और लिफ्ट की सुविधा होगी। 
विज्ञापन


शिलान्यास कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री  कालीचरण सराफ, नगरीय विकास मंत्री श्रीचन्द कृपलानी, चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण एन.सी. गोयल, अतिरिक्त मुख्य सचिव यूडीएच मुकेश शर्मा, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यू.एस. अग्रवाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री राजे ने एसएमएस अस्पताल में भर्ती पूर्व मंत्री भंवर लाल शर्मा से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed