फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Gehlot says Lumpy Skin disease should be declared declared national disaster

Rajasthan: सीएम गहलोत की मांग, कहा-लम्पी स्किन डिजीज को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र

Mon, 29 Aug 2022 08:56 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 29 Aug 2022 08:56 AM IST
सार

सीएम गहलोत ने कहा कि हम लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए भी हम एकजुटता से कार्य कर रहे हैं। हमें सभी भेद-भाव और मतभेद से ऊपर उठकर काम करना होगा।

विज्ञापन
CM Gehlot says Lumpy Skin disease should be declared declared national disaster
सीएम गहलोत का दिल्ली दौरा - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर रविवार को प्रदेश के जनप्रतिनिधि, पशुपालक, गौशाला संचालक, अधिकारी और आमजन से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लंपी स्किन डिजीज से गोवंश बचाने के प्रयास पर चर्चा किया। इसके साथ ही उन्होंने रोग की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों, पशुपालकों और पशुओं के उपचार में अपनाई जा रही पद्धति के बारे में बात की।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गहलोत ने कहा कि कोरोना काल में जिस मजबूती और संकल्प के साथ सभी ने बीमारी का मुकाबला किया, उसी तरह लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए भी हम एकजुटता से कार्य कर रहे हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि इस संकट की घड़ी में सबको साथ लेकर चलें। उन्होंने अपील की कि लम्पी से निपटने के लिए हमें सभी भेद-भाव और मतभेद से ऊपर उठकर काम करना होगा।

विज्ञापन

सीएम गहलोत ने कहा कि लम्पी स्किन रोग से मृत पशुओं का निस्तारण वैज्ञानिक तरीके से हो रहा है। सभी जिलों में कंट्रोल रूम भी स्थापित किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रोग को लेकर आमजन में फैल रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए गांव-ढाणी तक जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौशालाओं की साफ-सफाई, सोडियम हाइपोक्लोराइट के छिड़काव, फॉगिंग और जेसीबी की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराई गई है।


मुख्यमंत्री ने मांग की कि लम्पी स्किन डिजीज को राष्ट्रीय आपदा घोषित कराने के लिए केन्द्र सरकार को पत्र लिखा गया है। दवाइयों की कोई कमी नहीं आने दी जा रही है, वैक्सीन का अभी परीक्षण जारी है। विकल्प के रूप में गोट पॉक्स वैक्सीन का उपयोग किया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला ने विश्वास दिलाया कि राज्य को पूरी मदद दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed