फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Gehlot pleaded Ashok Chandna in programme in Jaipur

Rajasthan: अपने ही विभाग के कार्यक्रम में खेल मंत्री पीछे बैठे, सीएम आगे बैठने के लिए करते रहे मनुहार

Tue, 23 Aug 2022 02:01 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 23 Aug 2022 02:01 PM IST
सार

अशोक चांदना इससे पहले भी कृष्णा पूनिया को लेकर गहलोत सरकार से नाराजगी जता चुके हैं। एक बार फिर वो अपने ही कार्यक्रम में अलग-थलग दिखे। उन्होंने कार्यक्रम में भाषण भी नहीं दिया।

विज्ञापन
CM Gehlot pleaded Ashok Chandna in programme in Jaipur
खेल मंत्री अशोक चांदना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना की नाराजगी एक बार फिर जाहिर हो गई। प्रदेश में राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक का आयोजन किया गया। इस दौरान अशोक चांदना मुख्यमंत्री गहलोत से दूर पीछे जाकर बैठ गए। मुख्यमंत्री ने कई बार मनुहार किया, कई बार आगे बुलाया, तब जाकर चांदना माने।

विज्ञापन


प्रदेश में खेलों का सबसे बड़ा आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में खुद के विभाग के कार्यक्रम में खेल मंत्री का पीछे बैठने ने सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज कर दी है। राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक के आयोजन से पूर्व इसके शुभंकर के अनावरण हुआ। इस कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा पहुंचे। मुख्यमंत्री स्वागत के बाद आगे कुर्सी पर बैठे। वहीं चांदना पीछे जाकर बैठ गए। मुख्यमंत्री ने उन्हें पास बुलाकर बगल में बैठने को कहा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री गहलोत के निजी सहायक ने मंत्री अशोक चांदना को मुख्यमंत्री के पास बुलाया। वहीं पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बगल में खेल मंत्री की कुर्सी लगवाई गई। जब स्वागत प्रकिया शुरू हुई तो भी क्रीड़ा पारिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया ने सभी का सम्मान किया। खेल मंत्री इस से भी थोड़े नाराज नजर आए। वहीं अशोक चांदना ने भाषण भी नहीं दिया। उसके बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने खुद ही उठ कर भाषण देने का फैसला लिया। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी चांदना बड़े कम शब्दों में अपनी बात खत्म कर गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक चांदना इससे पहले भी अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। ग्रामीण ओलिंपिक में भी मिली जानकारी के अनुसार सारा काम मंत्री के विभाग की ओर से किया गया लेकिन जब शुभंकर का अनावरण का समय आया उस समय एसएमएस स्टेडियम की सम्पूर्ण जिम्मेदारी क्रीड़ा पारिषद की अध्यक्षा कृष्णा पूनिया ने अपने हाथ में ले ली। कहा जा रहा है कि इसी बात से मंत्री नाराज थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed