{"_id":"606702c98ebc3eda4d71b421","slug":"cm-ashok-gehlot-urged-public-to-follow-coronavirus-protocols","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम गहलोत की अपील: नियमों का पालन करे जनता, पहले से खतरनाक है कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम गहलोत की अपील: नियमों का पालन करे जनता, पहले से खतरनाक है कोरोना
Fri, 02 Apr 2021 05:10 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 02 Apr 2021 05:10 PM IST
सार
राज्य में 16 फरवरी को एक दिन में कोरोना वायरस के सिर्फ 60 नए मामले आए थे लेकिन इस एक अप्रैल को 1350 मामले आए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : twitter.com/ashokgehlot51
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने शुक्रवार कहा कि कोरोना वायरस की इस दूसरी लहर में आ रहे अधिकांश मरीज बिना लक्षणों वाले हैं।
विज्ञापन
गहलोत ने ट्वीट किया, 'अभी कोरोना वायरस भी पहले से खतरनाक हो गया है। ऐसे में हम सभी को गंभीरता दिखानी होगी। मैं सभी से पुन: अपील करता हूं कि मास्क लगाने, हाथ धोने व एकदूसरे से दूरी बनाए रखने के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें। थोड़ी सी लापरवाही भी किसी की जान जाने का कारण बन सकती है।'
विज्ञापन
गहलोत के अनुसार कोरोना वायरस की इस दूसरी लहर में आ रहे अधिकांश मरीज बिना लक्षणों वाले हैं। उन्होंने कहा कि पहले मरीज में लक्षण दिखते थे जिससे उनकी पहचान करके उन्हें पृथकवास में भेजना आसान था। उन्होंने कहा कि बिना लक्षणों वाले मरीजों की पहचान बिना जांच के मुश्किल है और ऐसे मरीज को स्वयं के संक्रमित होने का भी अंदाजा नहीं होता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि बिना लक्षणों वाले मरीज जानकारी के अभाव में बिना प्रोटोकॉल का पालन किए घूमते रहते हैं जिससे दूसरे लोगों में तेजी से संक्रमण फैलता है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में सभी लोगों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन करना चाहिए लेकिन आमजन कोरोना वायरस प्रोटोकॉल के पालन में लापरवाही कर रहे हैं।
गहलोत ने यहां कहा, 'राज्य में 16 फरवरी को एक दिन में कोरोना वायरस के सिर्फ 60 नए मामले आए थे लेकिन इस एक अप्रैल को 1350 मामले आए हैं। 23 फरवरी को कुल उपचाराधीन मरीज 1195 रह गए थे लेकिन एक अप्रैल को ये संख्या बढ़कर 9563 हो गई है। इसी तरह 24 फरवरी को मामलों के दोगुना होने का समय 2521 दिन था जो अब 270 दिन हो गया है।'