फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Ashok Gehlot targets Pilot said some leaders instigate workers

Rajasthan: सीएम गहलोत का पायलट पर निशाना, बोले-कुछ लोग मान-सम्मान की बात कर कार्यकर्ताओं को भड़काते हैं

Tue, 16 Aug 2022 07:57 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 16 Aug 2022 07:57 AM IST
सार

सीएम गहलोत ने पायलट पर तंज कसते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान आपने खुद भी किया है क्या? आप जानते भी हो कि कार्यकर्ता का मान-सम्मान क्या होता है। प्रदेश में मान-सम्मान एक जुमला बन गया है।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot targets Pilot said some leaders instigate workers
अशोक गहलोत और सचिन पायलट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट का बीच चल रहा शीतयुद्ध एक बार फिर उजागर हो गया है। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री गहलोत ने सचिन पायलट पर निशाना साधा है। सीएम ने कहा कि कुछ नेता कार्यकर्ताओं को भड़काते हैं। कहते हैं कि सरकार में कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान होना चाहिए। कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान प्रदेश में एक जुमला बन गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संबोधन में एक बार फिर नाम लिए बगैर सचिन पायलट पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का मान सम्मान आपने खुद भी किया है क्या? आप जानते भी हो कि कार्यकर्ता का मान-सम्मान क्या होता है। मेरे जैसे लोग तो कार्यकर्ताओं के तौर पर मान सम्मान पाते-पाते ही नेता बन गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कार्यकर्ता का मान सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है लेकिन अभी जो समय आया है, उसका मुकाबला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को करना होगा क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के कहे हुए अच्छे दिन आएंगे या नहीं यह तो पता नहीं लेकिन कांग्रेस के दिन वापस अच्छे आ सकते हैं। बता दें कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अक्सर कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान देने की बात उठाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सीएम ने राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी असमंजस की स्थिति वाला बयान दिया। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कभी-कभी कोई ऐसा सिस्टम भी बन जाता है, जो भले ही वह पार्टी के हित के लिए लिया गया हो लेकिन उसके चलते काम समय पर नहीं हो पाते। एआईसीसी ने यह नियम बना दिया कि राज्यों में राजनीतिक नियुक्तियां भी प्रदेश प्रभारी ही करेंगे। अब ऐसे में ऐसा सिस्टम बन गया कि हम समय पर नियुक्ति अब तक नहीं कर पाए। अब छह महीने पहले ही राजनीतिक नियुक्तियां हो सकी हैं और अब भी 15 के आसपास राजनीतिक नियुक्तियां बाकी हैं लेकिन वह कब होंगी या हो सकेंगी भी कि नहीं कुछ नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed