फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Ashok Gehlot targets BJP RSS for Hindutva Politics

Rajasthan: भड़के सीएम गहलोत, बोले-हिंदुओं का हित चाहते हैं तो आरएसएस-भाजपा वाले दलितों की थाली में खाना खाएं

Tue, 16 Aug 2022 10:10 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 16 Aug 2022 10:10 AM IST
सार

सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा और आरएसएस लोगों को भड़काकर वोट ले रहे हैं। इतना ही हिंदुओं की बात करना चाहते हैं तो पहले छुआछूत मिटाएं। ओबीसी, एससी और एसटी भेदभाव खत्म करें। सब हिंदुओं को एक समान करें।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot targets BJP RSS for Hindutva Politics
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में दलित छात्र की मौत पर बवाल मचा हुआ है। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हिंदूत्व की राजनीति करने वालों को नसीहत दी है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आरएसएस और भाजपा खुद अनुसूचित जाति के घरों में जाएं। दलितों के यहां जाकर उनके साथ बैठकर उनकी थाली में खाना खाएं। नाटक करना बंद करें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री गहलोत ने भाजपा और आरएसएस को घेरते हुए कहा कि ये लोग गौमाता, हिंदूओं के नाम पर नाटक करते हैं। लोगों को भड़काकर वोट लेते हैं और फिर चुनाव जीत जाते हैं। अगर वे ईमानदारी से देश की भलाई करना चाहते हैं। हिंदुओं की बात करना चाहते हैं तो वह पहले छुआछूत मिटाने का अभियान शुरू करें। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि भाजपा और आरएसएस छुआछूत मिटाएं। ओबीसी, एससी और एसटी भेदभाव खत्म करें। सब हिंदुओं को एक समान करें। तब मालूम पड़े कि इनकी नीयत हिंदुओं के लिए है वरना खाली गौमाता की बात कर लो, हिंदुओं की बात करके चुनाव जीत रहे हो। दुनिया का इतिहास गवाह है कि जहां-जहां धार्मिक रूप से राजनीति हुई, चुनाव जीते जाते हैं। उसके बाद में वहां पर हिटलरशाही होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू राष्ट्र बन गया तो उसके बाद क्या होगा
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने गांधीजी को बंटवारे का जिम्मेदार ठहराया था। इस पर सीएम ने कहा कि जो हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करने वालों से पूछना चाहूंगा कि पाकिस्तान धर्म के नाम पर बना तो बर्बाद हो गया। पाकिस्तान में बार-बार सैनिकों का शासन लगता है। उसके दो टुकड़े हो गए। हम साथ-साथ आजाद हुए थे। तो मैं उनको पूछना चाहता हूं कि तुम हिंदू राष्ट्र की बात करते हो, आपका हिंदू राष्ट्र बन गया, तो उसके बाद में क्या होगा? 


पटेल ने आरएसएस पर लगा दिया था रोक
मुख्यमंत्री गहलोत ने आरएसएस को भी जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि सौ साल का आपका आरएसएस संगठन है। सांस्कृतिक संगठन है, जिस पर सरदार वल्लभ भाई पटेल ने रोक लगा दिया था। इन्होंने लिखकर दिया था कि हम भविष्य में राजनीति नहीं करेंगे, आज वो लोग क्या कर रहे हैं? आज भाजपा के साथ में मिलकर क्या कर रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed