Rajasthan: गहलोत बोले-राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने 250 नेताओं ने दी सहमति, वह नहीं बने तो सब हो जाएंगे निराश
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का मुद्दा कांग्रेस का आंतरिक मुद्दा है। भाजपा को क्यों चिंता हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री गहलोत ने इससे पहले भी अपने कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी को खारिज कर दिया था। अब सीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि राहुल गांधी के अलावा कोई और अध्यक्ष नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में पिछले 25 साल से गांधी परिवार ने कोई पद नहीं रखा है। कांग्रेस अध्यक्ष कौन बनेगा, यह पार्टी का अंदरूनी मुद्दा है। मोदी जी को राहुल गांधी से क्यों डर लगता है। क्यों राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से भाजपा को चिंता हो रही है। वहीं आगे उन्होंने कहा कि मैंने खुद 250 नेताओं से बात की है। जिसमें सब ने राहुल गांधी के नाम पर सहमती जतायी है।
इससे पहले भी गहलोत पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा बता चुके हैं। सीएम ने कहा था कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो पार्टी के सामने बड़ा संकट बन जाएगा। कई लोग निराश हो जाएंगे। कई लोग घर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं कह रहा हूं कि मुझे अध्यक्ष नहीं बनना है। मेरे अध्यक्ष बनने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। मुख्यमंत्री गहलोत के इस बयान के बाद राजस्थान में सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।