फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Ashok Gehlot statement on new Congress president

Rajasthan: क्या गहलोत बनेंगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष ? सीएम ने जवाब देकर एक तीर से साधे दो निशाने

Sat, 20 Aug 2022 08:47 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 20 Aug 2022 08:47 AM IST
सार

सीएम गहलोत ने कहा कि आज नहीं तो कल राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनना पड़ेगा। अगर वे नहीं बने तो कई लोग घर बैठ जाएंगे। पार्टी पर बड़ा संकट आ जाएगा। कई लोग निराश हो जाएंगे। उनके इस बयान की खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot statement on new Congress president
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बयान देकर साफ कर दिया है कि वो अभी राजस्थान की सियासत से दूर नहीं जाने वाले हैं। सीएम गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मेरा अध्यक्ष बनने का सवाल ही काल्पनिक है। राहुल गांधी को सबकी भावनाओं का आदर करते हुए आज नहीं तो कल राजी होना चाहिए। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत ने एक नेशनल टीवी से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो पार्टी के सामने बड़ा संकट बन जाएगा। कई लोग निराश हो जाएंगे। कई लोग घर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं कह रहा हूं कि मुझे अध्यक्ष नहीं बनना है। मेरे अध्यक्ष बनने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। मुख्यमंत्री गहलोत के इस बयान के बाद राजस्थान में सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन


गहलोत ने इस बयान से एक तीर से दो निशाने किए हैं। पहला उन्होंने पार्टी अध्यक्ष बनने से इंकार करके गांधी परिवार के प्रति अपनी आस्था दिखाई है। दूसरी ओर उन्होंने राजस्थान में अपने विरोधियों को साफ संदेश दिया है कि वो राजस्थान की राजनीति से अभी दूर जाने वाले नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अगले महीने तक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फैसला होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी अब भी अध्यक्ष पद संभालने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में चर्चा थी कि अशोक गहलोत को कार्यकारी अध्यक्ष या अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed