फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Ashok Gehlot says Cong govt will complete full term in Rajasthan

Rajasthan: सीएम गहलोत का बड़ा बयान, पांच साल पूरे करेगी हमारी सरकार, यहां से मैं कहीं नहीं जाने वाला

Sat, 01 Oct 2022 02:41 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 01 Oct 2022 02:41 PM IST
सार

बीकानेर दौरे पर सीएम गहलोत ने दावा किया कि उनकी सरकार पांच साल पूरे करेगी। उनकी सरकार का आखरी बजट युवाओं को पूरी तरह समर्पित रहेगा। 

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot says Cong govt will complete full term in Rajasthan
अशोक गहलोत का बड़ा बयान - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर संभाग के दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरे पांच साल चलेगी। वहीं उन्होंने फिर से दोहराया कि सरकार का आखरी बजट युवाओं को पूरी तरह समर्पित रहेगा। दूसरी ओर खबर है कि अशोक गहलोत के सीएम बने रहने के एलान तक गहलोत गुट के विधायकों ने इस्तीफा वापस लेने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन


बीकानेर दौरे पर अशोक गहलोत में आत्मविश्वास झलक रहा था। अशोक गहलोत ने फिर से दोहराया कि वो राजस्थान से कहीं दूर नहीं हैं। वे राजस्थान के मारवाड़ से रहने वाले हैं और यहां से वह कहीं नहीं जाने वाले। बीकानेर दौरे पर उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि उनके रहते हुए भाजपा के मंसूबे कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे। केंद्र की मोदी सरकार ने देश में लोगों को आपस में बांटने का काम किया है लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश को एकता के सूत्र में पिरोया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा में हताशा है। राजनाथ सिंह, अमित शाह और नड्डा भाजपा अध्यक्ष कब बने, किसी को नहीं पता। कांग्रेस में चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से हो रहा है। इस चुनाव ने देश के लोगों को संदेश दिया है कि कांग्रेस अभी भी मजबूत विपक्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम बीकानेर हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में ग्रामीण ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं। बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम का स्वागत किया। इस दौरान सीएम के साथ मंत्री बीडी कल्ला भंवर सिंह भाटी लालचंद कटारिया और गोविंद राम मेघवाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed