फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Ashok Gehlot said that It's an unfortunate incident on Shraddha Murder Case

Rajasthan: श्रद्धा मर्डर को लव जिहाद कहने पर भड़के सीएम गहलोत, बोले-समुदाय विशेष को टारगेट कर हो रही राजनीति

Mon, 21 Nov 2022 01:42 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 21 Nov 2022 01:42 PM IST
सार

अशोक गहलोत ने कहा कि जाति और धर्म के नाम पर आज फायदा उठाया जा रहा है। हमें याद रखना चाहिए कि धर्म और जाति के नाम पर आग लगाना आसान है पर बुझाना मुश्किल है।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot said that It's an unfortunate incident on Shraddha Murder Case
श्रद्धा मर्डर पर अशोक गहलोत का बयान - फोटो : ANI

विस्तार

श्रद्धा हत्याकांड को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। उन्होंने कहा कि सदियों से अंतरजातीय और अंतर्धार्मिक शादियां होती आ रही हैं लेकिन अब एक धर्म और एक समुदाय को टारगेट करने के लिए इसपर राजनीति हो रही है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम गहलोत से पूछा गया कि क्या वो लव जिहाद मानते हैं ? इसके जवाब में सीएम गहलोत ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा हत्याकांड एक घटना है। ध्यान रहे कि जाति या धर्म के नाम पर भीड़ जमा करना आसान है। आग लगाना आसान होता है लेकिन आग बुझाने में समय लगता है। कोई घर बनाना हो तो दो-तीन साल लगते हैं लेकिन गिराने में समय नहीं लगता है। आज एक धर्म का टारगेट कर राजनीति हो रही है। इसी तरह की राजनीति से फायदा उठाया जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन





बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने इसे लव जिहाद बताया था। इसके अलावा महाराष्ट्र की अमरावती संसदीय सीट से भाजपा सांसद नवनीत कौर राणा ने हत्याकांड पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि आफताब जैसे दरिंदों पर खून खौल उठता है। वह संसद में मांग करेंगी कि ऐसे दरिंदों को बीच सड़क पर सजा दी जाए, जिससे श्रद्धा जैसा दूसरा मामला न हो। हालांकि, उन्होंने छात्राओं को अपनी सीमा न लांघनी की नसीहत भी दे डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed