फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   cloth merchant took new way for protesting

यहां मुफ्त मिल रहा है कफन का कपड़ा

Tue, 27 Jun 2017 12:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 27 Jun 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
cloth merchant took new way for protesting
फाइल फोटो।

जीएसटी के विरोध में प्रदेशभर के कपड़ा व्यवसायियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद किए हुए हैं। इस दौरान कोटा के कपड़ा व्यवसायियों ने विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है।

विज्ञापन


कोटा के न्यू क्लॉट मार्केट के कपड़ा व्यवसायी आज कफन का कपड़ा मुफ्त देंगे। इस मार्केट की ऐसोसिएशन की ओर से की गई बैठक में ये निर्णय किया था कि बंद के पहले दिन कफन के लिए कपड़ा मुफ्त दिया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि व्यापारी कपड़े पर जीएसटी प्रस्तावित दरों का विरोध कर रहें है। राजस्थान में एक लाख से अधिक कपड़े की दुकानें है, जो आगामी दिनों में विरोधस्वरुप बंद रहेगी। वहीं 30 जून को होने वाले राष्ट्रव्यापी बंद को भी इन व्यापारियों की ओर से समर्थन दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में जीएसटी के विरोधस्वरुप तीन दिन तक कपड़े की दुकानें बंद रखी जाएंगी। वहीं सभी जिलों में दोपहर को रैली निकालकर जिला कलक्टर को विभिन्न मांगों के सबंध में ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed