फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Clashes with police in court complex rajasthan

हिमाकत: कानून के गलियारों में ही पुलिस का खौफ नहीं, वर्दी तक पहुंचे हाथ

Wed, 17 Jan 2018 03:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 17 Jan 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
Clashes with police in court complex rajasthan
पुलिस जवानों से उलझती महिलाएं - फोटो : amar ujala
कोर्ट परिसर में हुई घटना ने यहां हर किसी को सकते में ला दिया। पेशी पर लाए अपराधी से बात नहीं करने दी गई तो महिलाओं ने पुलिस का गिरेबां पकड़ लिया।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के कोटा जिले से जुड़ी है। यहां आज न्यायालय परिसर में एक अपराधी को पेशी पर लाने के दौरान ही हंगामा हो गया। पुलिस के चालानी गार्ड मिजान नाम के एक व्यक्ति को पेशी पर लाए थे, तभी उसके परिचितों ने उससे बात करने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने ऐसा करने के लिए उन्हें मना कर दिया। इससे नाराज होकर परिचितों की चालानी गार्डों से जमकर भिड़ंत हो गई। गुस्साई महिलाओं ने पुलिस जवानों के गिरेबां पकड़ ली।

कोर्ट परिसर में अचानक हुए इस हंगामे के दौरान यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर तुरंत नयापुरा थाना सहित पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंचा और हंगामा कर रही महिलाओं को काबू में किया।
विज्ञापन

महिलाओं ने ये लगाया आरोप

Clashes with police in court complex rajasthan
पुलिस अधिकारियों को आंख दिखाती महिलाएं - फोटो : amar ujala
कोटा न्यायालय परिसर में हंगामा करने वाली महिलाओं का आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने उनसे बदतमीजी की, वहीं पुलिसकर्मियों का आरोप है कि परिजनों को आरोपी से मिलने के लिए मना किया तो उनके साथ मौजूद महिलाएं उग्र हो गई। हंगामा बढ़ता देख अभिभाषक परिषद के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया। फिलहाल पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है।

गौरतलब है इससे पहले आज चूरू जिले के राजगढ़ तहसील में भी एक हिस्ट्रीशीटर को पेशी पर लाने के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में फायरिंग कर दी। इस हमले में हिस्ट्रीशीटर अजय जैतपुरा सहित एक वकील गंभीर घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर पुलिस जैसी वर्दी में आए थे, जिसे देखकर सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवान पहचान नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed