{"_id":"5a5f1e904f1c1b62268b4cfb","slug":"clashes-with-police-in-court-complex-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाकत: कानून के गलियारों में ही पुलिस का खौफ नहीं, वर्दी तक पहुंचे हाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाकत: कानून के गलियारों में ही पुलिस का खौफ नहीं, वर्दी तक पहुंचे हाथ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 17 Jan 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस जवानों से उलझती महिलाएं
- फोटो : amar ujala
कोर्ट परिसर में हुई घटना ने यहां हर किसी को सकते में ला दिया। पेशी पर लाए अपराधी से बात नहीं करने दी गई तो महिलाओं ने पुलिस का गिरेबां पकड़ लिया।
घटना राजस्थान के कोटा जिले से जुड़ी है। यहां आज न्यायालय परिसर में एक अपराधी को पेशी पर लाने के दौरान ही हंगामा हो गया। पुलिस के चालानी गार्ड मिजान नाम के एक व्यक्ति को पेशी पर लाए थे, तभी उसके परिचितों ने उससे बात करने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने ऐसा करने के लिए उन्हें मना कर दिया। इससे नाराज होकर परिचितों की चालानी गार्डों से जमकर भिड़ंत हो गई। गुस्साई महिलाओं ने पुलिस जवानों के गिरेबां पकड़ ली।
कोर्ट परिसर में अचानक हुए इस हंगामे के दौरान यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर तुरंत नयापुरा थाना सहित पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंचा और हंगामा कर रही महिलाओं को काबू में किया।

Trending Videos
महिलाओं ने ये लगाया आरोप
पुलिस अधिकारियों को आंख दिखाती महिलाएं
- फोटो : amar ujala
कोटा न्यायालय परिसर में हंगामा करने वाली महिलाओं का आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने उनसे बदतमीजी की, वहीं पुलिसकर्मियों का आरोप है कि परिजनों को आरोपी से मिलने के लिए मना किया तो उनके साथ मौजूद महिलाएं उग्र हो गई। हंगामा बढ़ता देख अभिभाषक परिषद के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया। फिलहाल पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है।
गौरतलब है इससे पहले आज चूरू जिले के राजगढ़ तहसील में भी एक हिस्ट्रीशीटर को पेशी पर लाने के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में फायरिंग कर दी। इस हमले में हिस्ट्रीशीटर अजय जैतपुरा सहित एक वकील गंभीर घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर पुलिस जैसी वर्दी में आए थे, जिसे देखकर सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवान पहचान नहीं सके।