फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Clash between police and gaurakshak near barmer last night

जिन ट्रकों में गौवंश उन्हीं में लगाई आग, सरकारी अनुमति से तमिलनाडु जा रहे थे ट्रक

Mon, 12 Jun 2017 02:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 12 Jun 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
Clash between police and gaurakshak near barmer last night
ट्रक।
बाड़मेर के सदर थाने क्षेत्र में बीती रात्रि कथित गौरक्षकों की गुण्डागर्दी देखने को मिली। जैसलमेर से तमिलनाडु ले जाए जा रहे गोवंश से भरे पांच ट्रकों में कथित गौ—रक्षकों ने तोड़फोड़ और आगजनी की।
विज्ञापन


साथ ही ट्रक चालकों की जमकर धुनाई कर डाली। घटना देर रात सदर थाने के सामने हाइवे पर हुई। सूचना पर सदर और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन भीड़ को संभाल नहीं पाई। बेकाबू हुई भीड़ ढाई घंटे तक ट्रकों में तोड़फोड़ करती रही।
विज्ञापन


यही नहीं कथित गौरक्षको ने जिन ट्रक में गाय थी उसी में आग तक लगा दी। भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव किया।  ढाई घंटे तक चले उपद्रव से हाइवे पर जाम लग गया, इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। बेकाबू भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी और भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 डीएसपी ओपी उज्ज्वल भीड़ को शांत करने के लिए वर्दी की कसम खाई और लोगों को विश्वास दिलाया कि वो एक-एक पशु की गिनती करेंगे। अनुमति 50 की है, अगर इससे ज्यादा है तो कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच कुछ लोगों ने गायों से भरे ट्रक को आग लगा दी। हालांकि समय रहते पुलिस ने आग बुझा दी थी। जिससे गौवंश को नुकसान नहीं हुआ है। ट्रकों पर आॅन गर्वमेंट ड्यूटी तमिलनाडु के कागज चिपके हुए थे।

पशुपालन विभाग की अनुमति से ले जा रहे थे गोवंश

दरअसल कार्यालय संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग जैसलमेर की अनुमति से 50 गायों से भरे पांच ट्रक ग्राम चांधन, लाठी, धोलिया, भादरिया से भरकर मशिलामणी संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग चेडीनाड जिला शिवगंगा तमिलनाडु ले जाए जा रहे थे। इसके लिए पुलिस थाना लाठी, पशुपालन विभाग जैसलमेर के उपनिदेशक डॉ. मुरगेशन ने अनुमति दे रखी थी। पुलिस पांच ट्रकों को पकड़ थाने ले आई, वहीं वाहन चालकों को भी थाने में ही रखा गया है।

ढाई घंटे देरी से पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार

हाइवे पर देर रात तक बेखौफ गुंडागर्दी चलती रही . लेकिन बाड़मेर एसडीएम चेतन त्रिपाठी, तहसीलदार गोपालसिंह मामला खत्म होने के बाद मौके पर पहुंचे, जबकि तब तक पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया था। इस बीच एएसपी रामेश्वरलाल मेघवाल भी मौके पर पहुंचे। एसपी को कई लोगों ने बताया कि भीड़ बेकाबू हो रही है, इसके बावजूद पुलिस लाइन से जाब्ता ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंचा।

शराब के नशे में सीआई , एसपी ने लाइन हाजिर किया 

पुलिस थाना सदर के सीआई जयराम चौधरी शराब के नशे में वहां पहुंचे और इसकी भनक जब लोगो को लगी तो उन्होंने एसपी से इसकी शिकायत कर डाली. एसपी ने लापरवाही बरतने पर सीआई जयराम , सदर थाने के द्वितीय अधिकारी सब इंस्पेक्टर ध्रुवप्रसाद समेत सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया हैं।


 दर्जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रकरण में राजमार्ग जाम करने , राजकार्य में बाधा पहुँचाने , आगजनी कारित करने के मामले में पन्द्रह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed