फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   clash between police and cow smuggler in bharatpur

भरतपुर में पुलिस और गौ-तस्करों के बीच फायरिंग, एक धरा

Tue, 11 Apr 2017 08:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 11 Apr 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
clash between police and cow smuggler  in bharatpur
फाइल फोटो।

राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ में कथित गौ-तस्कर और मारपीट मामले की गूंज अभी थमी नहीं थी कि अब भरतपुर में गौ-तस्करों और पुलिस के बीच फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां गौ-तस्करों को हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि मंगलवार को पुलिस द्वारा रोकने के प्रयास करने पर उन्होंने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन


भरतपुर जिले में स्थित कैथवाड़ा थाना क्षेत्र में जब पुलिस ने गौ-वंश से भरी एक पिकअप को रोकने का प्रयास किया, तो उसमें सवार गौ—तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने पिकअप का पीछा किया। कुछ दूरी के बाद पिकअप का टायर फट गया और उसमें सवार तीन में दो गौ—तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए। जबकि एक तस्कर को पुलिस ने मौके से धर—दबोचा। गौ-तस्करों ने पुलिस पर छह राउण्ड और पुलिस ने दो राउण्ड फायरिंग की।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया गौ—तस्कर अन्तर्राज्यीय गिरोह का सदस्य है। तीनों ही आरोपी हरियाणा के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पिकअप में भरे गए 12 गौ—वंश को मुक्त कराया है। यहां से मुख्य रुप से हरियाणा के मेवात में गौ—वंश तस्करी कर ले जाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथवाड़ा के धर्मशाला गांव में हुई फायरिंग की इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहश्त का माहौल है। राजस्थान से गौ—तस्करी के मामलों में दिनोंदिन इजाफा होता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed