फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   christian missionaries arrested in rajasthan-s pratapgarh for allegedly converting religion

धर्म परिवर्तन को लेकर अब यहां हुआ बवाल, दो लोग हिरासत में

Thu, 21 Dec 2017 03:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 21 Dec 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
christian missionaries arrested in rajasthan-s pratapgarh for allegedly converting religion
रात को हुए बवाल के दौरान की तस्वीर
लव जिहाद के नाम पर हत्या के मामले की आग अभी पूरी तरह बुझी भी नहीं थी कि अब धर्म परिवर्तन का मामला सुलग गया है। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में धर्म परिवर्तन की आशंका को लेकर हुए बवाल के बाद अब राजस्थान के उदयपुर सम्भाग में स्थित प्रतापगढ़ जिले में भी एेसा ही मामला सामने आया है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार जनजाति बहुल अंचल प्रतापगढ़ की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में क्रिसमस के उपलक्ष में हो रहे एक आयोजन में शामिल आदिवासी परिवारों के धर्म परिवर्तन की आशंका के चलते बुधवार देर रात लोगों की शिकायत पर पुलिस ने आयोजन रोक दिया। हालांकि, मसीह शक्ति समिति की ओर से हो रहे इस आयोजन के संबंध में आयोजनकर्ताओं ने इसे महज क्रिसमस का कार्यक्रम बताया है। 
विज्ञापन

 

पर्चों पर लिखी सामग्री से ज्यादा भड़के लोग

christian missionaries arrested in rajasthan-s pratapgarh for allegedly converting religion
कार्यक्रम का एक पोस्टर
​पुलिस के अनुसार प्रतापगढ़ की कोतवाली पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर मिली सामग्री जब्त की है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए भी पकड़ा है। यह कार्यक्रम रुकवा कर दूर-दूर से आए लोगों को उनके शहरों की ओर रवाना कर दिया गया। इस बीच आयोजक भी वहां से चले गए। इधर, खुफिया पुलिस ने धर्मान्तरण जैसी आशंका से साफ इंकार किया है।


सूत्रों के अनुसार दो दिन पूर्व प्रतापगढ़ नगरपालिका क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में क्रिसमस पर्व के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इसमें शामिल आदिवासी और गरीब परिवारों के लिए नि:शुल्क भोजन और ठहरने की व्यवस्था की गई थी। ऐसे में क्षेत्र के 100 से अधिक परिवार उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए थे।


बताया गया है कि इन लोगों का आयोजकों ने बाइबल सहित कई अन्य धार्मिक पुस्तकें और सामग्री थमाई थी। इस बीच धर्म परिवर्तन की आशंका और शिकायत मिलने पर स्थानीय संगठन के कार्यकर्ता मौके पर गए और कार्यक्रम में शामिल लोगों से मिले।

इस बीच इत्तला पर पुलिस भी मौके पर आई और कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पूछताछ की। हालांकि, आयोजकों ने क्रिसमस पर्व के तहत कार्यक्रम होने और इसमें शामिल होने वाले लोगों को भोजन पानी और नि:शुल्क सामग्री देने की व्यवस्था का हवाला दिया, धर्म परिवर्तन से इंकार किया, लेकिन पुलिस को पता चला कि यहां मौजूद लोगों को धार्मिक साहित्य व अन्य सामग्री बांटी गई है।  

धर्मपरिवर्तन जैसी कोई बात नहीं है। संगठनों की शिकायत पर पुलिस पहुंची और हमने नियमानुसार कार्रवाई की।
-शिवलाल मीणा, एसपी, प्रतापगढ़
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed