{"_id":"59da04934f1c1b6e548b639c","slug":"chor-gang-arrested-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दर्जन से ज्यादा घरों को निशाना बना चुके हैं ये लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दर्जन से ज्यादा घरों को निशाना बना चुके हैं ये लोग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 08 Oct 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल की है जो दो दर्जन से ज्यादा घरों को निशाना बना चुके हैं। गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मामला राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित सुखेर थाना पुलिस से जुड़ा है। पिछले कई दिनों से पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग उनके घरों में चोरियां करते हैं और उन्हें परेशान भी करते हैं। इस पर पुलिस की टीम का गठन कर एक गिरोह को पकड़ा गया। इस गिरोह का मास्टरमाइंड जगदीश गवारिया को पुलिस ने उसके चार अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में गिरोह ने करीब 30 से अधिक चोरी की वारदात करना कबूला है। गिरफ्तार अन्य सदस्यों में सुभाष, दिनेश, बाबूलाल और निरंजन शामिल हैं जिनसे अभी पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि अभी गिरोह के अन्य सदस्य भी हैं जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।