{"_id":"58c4f2944f1c1be618dc4e68","slug":"child-s-death-due-to-drowning-in-bucket","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल्टी में डूबने से हुई मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल्टी में डूबने से हुई मासूम की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 12 Mar 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में अजमेर जिले के सावर में डेढ़ साल की एक मासूम की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई।
यह दर्दनाक हादसा कोली मोहल्ला निवासी हेमराज कोली के घर में हुआ। हेमराज कोली और उसकी पत्नी काम के सिलसिले में अपनी डेढ़ साल की बेटी सुमन को उसके दादा के पास छोड़कर गए हुए थे। तबीयत खराब होने से दादा की आंख लग जाती है। इस दौरान सुमन खेलते—खेलते चबूतरे पर रखी पानी की बाल्टी में औंधे मुंह गिर गई।
वहां से गुजर रहे किसी ने बाल्टी से बाहर निकल रहे बच्ची के पांव देखे तो उसे बाहर निकाला। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। औंधे मुंह गिरने के कारण बच्ची वापस नहीं निकल सकी और डूबने से उसकी मौत हो गई।